हर व्यक्ति की ज़िन्दगी में आए दिन कुछ ना कुछ घटित होता ही रहता है लेकिन कुछ घटनाएँ ऐसी होती है जिनसे हमारी ज़िन्दगी के मायने ही बदल जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था छत्तीसगढ़ की आईएएस अफसर प्रियंका शुक्ला (Priyanka Shukla) के साथ। वे IAS बनने से पूर्व MBBS डॉक्टर थीं, लेकिन जब वे डॉक्टरी का कार्य करती थी तभी उनके जीवन में एक ख़ास घटना घटित हुई जिसकी वज़ह से उन्होंने आईएएस बनने का मन बना लिया।

IAS-Priyanka-Shukla

MBBS की डिग्री प्राप्त की, फिर घटी यह घटना

प्रियंका शुक्ला वर्ष 2009 कैडर की आईएएस रहीं हैं। इन्होंने वर्ष 2006 में लखनऊ के प्रतिष्ठित कॉलेज KGMU से MBBS की डिग्री प्राप्त की थी। यह डिग्री हासिल करने के पश्चात प्रियंका ने लखनऊ में ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था।

लखनऊ में जब उनकी प्रैक्टिस चल रही थी, तब एक बार उनका झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के चेकअप हेतु जाना हुआ। वहाँ पर जब उन्होंने देखा कि एक औरत स्वयं भी गंदा पानी पी रही थी और अपने बच्चों को भी पिला रही थी, प्रियंका ने उस औरत को कहा कि गंदा पानी क्यों पी रही हो? तब प्रियंका का ऐसा पूछना उस औरत को अच्छा नहीं लगा और उस महिला ने कहा-तुम कलेक्टर हो क्या?

IAS-Priyanka-Shukla

निश्चय कर लिया कि अब IAS ही बनेंगी

उस महिला की यह बात प्रियंका के दिल में चुभ-सी गई और उन्होंने मन ही मन यह निश्चय कर लिया कि अब कुछ भी करके वे आईएएस अवश्य बनेंगी। फिर वह बिना देर किए यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने में लग गई। एक बार परीक्षा देने पर तो वे सफल नहीं हो पाई लेकिन वर्ष 2009 में दूसरी बार जब उन्होंने परीक्षा दी तो उन्हें कामयाबी प्राप्त हुई।

सोशल मीडिया में प्रियंका एक्टिव रहती हैं। अभी वे फील्ड वर्क के साथ ट्विटर पर भी कोरोना की महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं, जिसके लिए सभी उनकी बहुत सराहना कर रहे हैं।

IAS-Priyanka-Shukla

अत्यंत प्रतिभाषाली हैं IAS प्रियंका

प्रियंका शुक्ला केवल आत्मा विश्वासी और मेहनती ही नहीं हैं, बल्कि वे कई तरह की प्रतिभाओं की धनी भी हैं। उन्हें कविता लिखना पसंद है, वे कंटेम्पररी डांस में पारंगत हैं, इसके अलावा प्रियंका एक अच्छी गायिका व पेंटर भी हैं। वे इन विभिन्न प्रतिभाओं द्वारा सोशल मीडिया पर अपने फैंस को हैरान कर देती हैं।

प्रियंका सोशल मीडिया में काफ़ी लोकप्रिय हैं और उनके बहुत से फैन हैं। उनकी फैन फॉलोइंग निरन्तर बढ़ रही है। अगर केवल ट्विटर की ही बात करें तो इसमें उनके लगभग 70 हज़ार फ़ॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध कलाकार भी उन्हें फॉलो करते हैं।

IAS-Priyanka-Shukla

कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं

प्रियंका शुक्ला को राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी द्वारा सेंसस 2011 के दौरान अच्छा काम करने के लिए ‘सेंसस सिल्वर मैडल’ प्राप्त हुआ है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने हेतु राष्ट्रपति से भी अवार्ड मिल चुका है। इसके साथ ही आईएएस ऑफिसर प्रियंका को अन्य भी कई प्रकार के पुरस्कार तथा रिकॉग्निशन प्राप्त हो चुके हैं।

स्वाभिमानी और परिश्रमी प्रियंका ने अपने कार्यों द्वारा देश और समाज का गौरव बढ़ाया है।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com