आसमान साफ होने और लगातार धूप निकलने से दिल्लीवासियों को ठिठुरन से निजात मिलने लगी है। दिन का तापमान सामान्य स्तर पर आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य के करीब ही है। अगले तीन दिन यह राहत रहेगी। तापमान में और वृद्धि होगी, लेकिन बृहस्पतिवार से मौसम फिर करवट लेगा। बारिश होगी और तापमान भी गिरेगा। ठंड में इजाफा होगा।

 

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 42 से 94 प्रतिशत रहा। पीतमपुरा दिल्ली का सबसे कम ठंडा इलाका रहा, जहां दिन का तापमान 23.5 और रात का 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

rain in delhi again दिल्ली में फिर येलो अलर्ट जारी, शुरू होगा बारिश, 35 के रफ़्तार से चलेंगी हवाएँ, 8° होगा तापमान दुबारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा। सुबह धुंध होगी। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दो से चार फरवरी के बीच जहां पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है, वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। दिल्ली में बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दिन 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ बारिश होगी। शुक्रवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है।

  • आसमान साफ रहने और धूप निकलने से ठिठुरन में कमी, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा
  • रविवार को सबसे कम ठंडा इलाका रहा पीतमपुरा, दिन का तापमान 23.5 व रात का 12.2 डिग्री रहा

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com